February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रेमी से मिलने गई नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप

कोटद्वार। यूपी की सीमा में स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की से पहले प्रेमी और उसके बाद प्रेमी के सामने ही तीन युवकों ने दुराचार किया।प्रेमी अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियो ंकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी उत्तर प्रदेश के ग्राम समस्तीपुर थाना नगीना देहात बिजनौर निवासी गुड्डू सिंह पुत्र राम अवतार ने उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित तेलीपाड़ा में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि तेलीपाड़ा में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ प्रेमी गुड्डू सिंह ने जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाए। इसी दौरान वहां तीन युवक आये और उन्होंने भी प्रेमी के सामने युवती से बारी-बारी जबरन बलात्कार किया।नाबालिग के पिता की तहरीर पर कोतवाली कोटद्वार में आईपीसी की धारा 363, 506, 376डी व 5/6 पोक्सों अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *