चालान काटने पर कांग्रेसियों का कलेक्ट्रेट में हंगामा
रूद्रपुर । कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान मास्क नहीं पहनने के आरोप में एसडीएम ने महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश तनेजाा का चालान काट दिया। यही नहीं प्र्रशासन कलेक्टेªट के बाहर धारना दे रहे कांग्रेसियों को हटाने लगा इससे कांग्रेसी भड़क उठे उन्होंने देर तक हंगामा किया। इस दोरान कांग्रेसियों ने एसडीएम और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल कांग्रेसी आज भाजपा विधायक पर लगे यौन शोषण के मामले में विधायक नेगी की डीएनए जांच की मांग को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे कलेक्टेªट पहुंचे थे। धरना प्रदर्शन के दौरान जगदीश तनेजा का मास्क कुछ देर के लिए नाक से नीचे हुआ तो इसी पर एसडीएम ने उनका सौ रूपये का चालान काट दिया। इससे कांग्र्रेसी भड़क गये। उन्होंने जान बूझकर चालान काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एसडीएम और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गयी। वहां पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीा तनेजा और कांग्रेस नेता सौरभ चिलाना की पुलिस के साथ तीखी नोंक झोंक भी हुयी। कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि उनकी आवाज को जानबूझकर दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वह चुप नहीं बैठेंगे।


