February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीबीआई के शिकंजे में फंसी रियाः सुशांत का व्यवहार, शौक, बीमारी, और दोनों के बीच की जानकारी मांगी

नई दिल्ली । बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने पहली बार शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया। रिया डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची जहां एसपी नुपूर प्रसाद की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने रिया से पूछताछ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं।सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने रिया से 11 बजकर 20 मिनट पर पूछताछ शुरू की. सीबीआई की एसपी और डीएसपी अनिल यादव ने शुरू में रिया से पूछा कि वह कब पहली बार सुशांत से मिली थीं? पहले दिन की मुलाकात से लेकर उसकी आखरी मुलाकात के बीच दोनों कहां-कहां गए? कैसे रहते थे? साथ ही रिया से सुशांत का व्यवहार, शौक, बीमारी, खर्चे और दोनों के बीच की हर एक जानकारी मांगी गई.रिया ने करीब डेढ़ घंटे तक सीबीआई को सुशांत के बारे में बताया. इस बीच सीबीआई के अधिकारियों ने उनको बिल्कुल भी नहीं टोका. बीच-बीच मे रिया थोड़ी देर के लिए रुक भी गईं, पानी पिया और सीबीआई ने उनको सारी बात आराम से बताने के लिए कहा. रिया शुरू के दो घंटो तक तो सीबीआई को बड़े आराम से सब कुछ बता रही थीं, लेकिन सीबीआई ने कुछ खास ‘तारीख और टाइम’ पर रिया और सुशांत के बीच हुई बातचीत के बारे में पूछा तो रिया सकपका गईं.रिया के अलावा उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सि(ार्थ पिठानी, कुक केशव और नीरज से भी डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में सीबीआई पूछताछ कर रही है। पिछले एक साल में हुए खर्चों, कंपनी में हिस्सेदारी, सुशांत सिंह के अकाउंट से निकाले गए पैसों से जुड़ी पूछताछ शोविक के सामने ही सीए संदीप श्रीधर और जनवरी 2020 तक अकाउंटेंट रहे रजत मेवाती से की जा सकती है। वहीं, दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी एक्शन में आ चुकी है। सीबीआई ने अपनी जांच शुरू करते हुए कुछ इनफाॅर्मर और संदिग्धों से बातचीत कर रही है। इन संदिग्धों से टीम बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जांच एजेंसी को ड्रग्स नेटवर्क को लेकर अहम जानकारी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक सि(ार्थ पिठानी ने हाल ही में सीबीआई को बताया था कि रिया के घर छोड़ने से पहले यानी 8 जून को 8 हार्ड ड्राइव नष्ट किए गए थे। सुशांत और रिया की मौजूदगी में ये हार्ड ड्राइव नष्ट कराए गए थे। ड्राइव को नष्ट करने के लिए आईटी प्रोफेशनल आए थे। उस वक्त कमरे में दीपेश सावंत और कुक नीरज सिंह भी मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *