October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नगर निगम कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

हल्द्वानी(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। संदिग्ध हालातों में नगर नि गम कर्मी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड पर्वतीय मोहल्ला निवासी नगर निगम कर्मी भुवन नेगी की पत्नी ललिता नेगी ने आज घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *