October 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पत्र लेखन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के मायु भंडारी राज्य स्तर पर अव्वल

लालपुर। भारतीय डाक विभाग द्वारा राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर ढाई आखर पत्र लेखन अभियान के तहत प्रिय बापू आप अमर है विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में लेखन की रुचि बढ़ाने के साथ प्रतिभाशाली बच्चों को ढूंढना भी था। इंटरनेट के इस युग में जहाँ बच्चे अपना विद्यालयों के अध्ययन का कार्य भी कम्प्यूटर में टाइप कर करते हैं वही अल्मोड़ा के मायु भंडारी ने ना केवल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया बल्कि राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पा कर अल्मोड़ा जनपद का नाम रोशन किया है। मायु के माता पिता दोनों शिक्षक हैं और ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ से सदैव लेखन के प्रति प्रेरणा मिलती रही है। मुख्य डाक अधिकारी द्वारा पुरस्कृत होने पर मायु के शिक्षकों एवं शुभचिंतको ने उन्हें बधइया दी। इस अवसर पर डॉ- देवेश, विकास चन्दर सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *