October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कंटेनमेंन जोन में बैरिकेटिंग उखाड़ने वालों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई

काशीपुर। कंटेन्मेंट जोन में बैरिकेडिंग उखाड़े जाने के मामले में प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की। गौरतलब है कि शिव नगर कॉलोनी निवासी एक युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गत सोमवार की शाम प्रशासन की मौजूदगी में मोहल्ले की एक गली को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया। गली सील होने के कुछ देर बाद मोहल्ले वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारी नेता दीपक वर्मा की अगुवाई में बैरिकेडिंग की बल्लियां उखाड़ दी गई। कालोनी वालों का कहना है कि यहां एक युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है । जिस पर कालोनी की एक गली को सील कर दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना है कि गली में 28 परिवार ऐसे हैं जो गरीब तबके से हैं। गली सील करने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जायेगा।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा का कहना है कि पूरी गली को सील करने के स्थान पर उस मकान को सील किया जाये। शाम लगभग छह बजे उस गली को प्रशासन द्वारा सील किया गया। गली सील करने का विरोध करने वालों में दीपक वर्मा, ऊषा गुुप्ता, पीयूष अग्रवाल, प्रमोद शर्मा , डॉ दिग्विजय सिंह लक्की, यश शर्मा, प्रमोद कुमार, पीयूष अग्रवाल, कमल किशोर, अलका अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, संध्या पांडे, सुधा रानी, मंजू रूहेला आदि अनेक लोग शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *