October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उपनल कर्मियों ने काले फीते बांधकर जताया विरोध

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। उत्तरांखण्ड उपनल संविदा प्रदेश कार्यकारिणी के आहवान पर जिला कार्यकारिणी का दूसरे दिन भी काले फीते बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वेतन बढ़ोत्तरी एवं नियमितीकरण, समान कार्य व समान वेतन लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी फिलहाल काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। यदि सरकार आदेशों को लागू नहीं करती है तो आंदोलन तेज किया जायेगा। विरोध करने वालों में मनोज कुमार, मु0 यासीन, पूरन शर्मा, कुलदीप सिंह, सुनील कुमार, राजश्री वर्मा, सलमान रजा, सुनील आर्या, रमेश लोहनी, विवेकानंद, लोहनी, मांगेश राम आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *