October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जर्जर सड़क का शुक्ला ने किया निरीक्षण, सुनाई खरी खोटी

जर्जर सड़क का शुक्ला ने किया निरीक्षण, सुनाई खरी खोटी
पंतनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। एक सप्ताह में नगला- किच्छा रोड पर काम शुरू नहीं हुआ तो इसी कीचड़ भरे गड्डे में बैठूंगा और सचिव लोक निर्माण विभाग के आने तक उठूंगा नहीं। यह बात नगला में मुख्य मार्ग पर हुए बड़े गड्डों में कीचड़ के बीच अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग को तलब करके विधायक राजेश शुक्ला ने खरी-खोटी सुनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि तमाम लोग इस सड़क पर अब तक गड्डों में दुर्घटनाग्रस्त हो गए। अवर अभियंता द्वारा यह कहने पर कि दोनों तरफ नाली ना होने से पानी जमा हो रहा है विधायक राजेश शुक्ला का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, उन्होंने अवर अभियंता व सहायक अभियंता से कहा कि नाली बनाने हेतु किसका इंतजार कर रहे थे? आज तक नाली क्यों नहीं बनाई? उन्होंने कहा कि सड़क पर पैसा मंजूर है पर कार्य नहीं किया जा रहा है, अधिशासी अभियंता द्वारा यह कहने पर कि 1 सप्ताह में काम शुरू कर देंगे गड्डा भरान के बाद बरसात रुकते ही टाॅप कोट का काम शुरू होगा। विधायक राजेश शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा मंजूर सड़कों के निर्माण में अब देरी बर्दाश्त नहीं। अधिकारी अपना रवैया बदले सरकार को बदनाम करने की साजिश में लिप्त अधिकारियों को बेनकाब करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा 1 सप्ताह में यदि नगला रोड गड्डा मुक्त करने का काम शुरू नहीं किया गया तो इस नगला के सड़क के गड्डे में कीचड़ में आ कर बैठूंगा तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव के आने तक या काम शुरू होने तक नहीं उठाऊंगा। अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि ऐसी नौबत नहीं आएगी किच्छा शहर से नगला तक सड़कों को शीघ्र ठीक किया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *