October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुम्बई(उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो)। अमिताभ बच्चन ने शनविार देर रात अपने कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की सूचना सभी को दी थी। यह खबर आग की तरह पूरे देश में फैल गई। इसके बाद से तो देश के मंदिरों और पूजा स्थलों में अमिताभ के स्वास्थ्य के जल्द ठीक होने की हर ओर कामना होने लगी। कहीं लोगों ने मंदिरों में उनकी तस्वीर रखकर पूजा की और कहीं घर के पूजा स्थलों में लोगों ने उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने शनिवार देर रात अपने कोवडि-19 पॉजिटिव होने की खबर ट्वीट की थी। उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण मिले थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर लोगों को शांति रखने को कहा है और ना घबराने का अनुरोध भी किया है। जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का भी कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें तीनों निगेटिव पाए गए। फिलहाल, अमिताभ का दूसरा टेस्ट किया गया है और अभी इसके रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं अमिताभ और अभिषेक दोनों ही नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ के जुहू स्थित बंगले के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित दोनों बंगलों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलने के बाद लोगों ने विले पार्ले स्थित अस्पताल के बाहर एकत्रित होना शुरू कर दिया था। लेकिन उन्हें लगातार वहां से हटाया जा रहा है। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा, अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ न लगे इसलिए हमने पुलिस बल की ज्यादा तैनाती कर दी है। अस्पताल में और भी कोरोना मरीज हैं, उन्हें भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारे अधिकारी अस्पताल के बाहर हैं और लोगों को अस्पताल के बाहर जमा नहीं होने दिया जा रहा है। जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि एक्टर के बंगले के बाहर अतिरित्तफ़ बल तैनात किया गया है क्योंकि यहां लोग एकत्रित हो सकते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *