September 2, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में दस और कोरोना पाॅजिटिव

काशीपुर में दस और कोरोना पाॅजिटिव
काशीपुर । देर रात काशीपुर में दस और कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन पाॅजिटिव मरीजों में राम श्याम कालोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति जिसका सैंपल 7 जुलाई को लिया गया था। थाना साबिक निवासी 25 वर्षीय युवक, काली बस्ती में 19 व 45 वर्षीय, रामनगर रोड निवासी 46 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक , रहमखानी निवासी 74 वर्षीय महिला, मौ खालसा का 34 वर्षीय व्यक्ति, तथा टांडा उज्जैन निवासी 20 वर्षीय युवक तथा कटोराताल निवासी 25 वर्षीय युवक की टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है । थाना साबिक निवासी तथा कटोराताल निवासी व्यक्तियों के सैंपल 9 जुलाई को लिये गये थे। इनमें थाना साबिक निवासी युवक पाॅजिटिव मरीज के सम्पर्क में जबकि कटोराताल निवासी व्यक्ति बीमार होने की वजह से उसका सैंपल लिया गया था।

बारात में आये लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने से हड़कम्प

रूद्रपुर। शहर में पिछले दिनों हुए एक विवाह समारोह में आये लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने से बारात में शामिल हुए कई लोगों में हड़कम्प मचा है। बताया जाता है कि शहर के एक होटल में विवाह समारोह आयोजित हुआ था। लड़की पक्ष के लोग शहर की एक पाश कालोनी के थे जबकि वर पक्ष के लोग काशीपुर के हैं। बताया गया है कि  शादी समारोह में शामिल हुए काशीपुर के कई लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। जिसके बाद हड़कम्प मचा गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने विवाह समारोह में शामिल हुए लड़की पक्ष के कई लोगों के भी सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जानकारी मिली है कि लड़की पक्ष के कई लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। हालाकि अभी कई लोगों की रिपोर्ट आनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *