October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में लाॅकडाउन, सड़कों पर रहा सन्नाटा

कोरोना के केस लगातार बढ़ने पर प्रशासन ने उठाया कदम
काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की तादाद में अप्रत्याशित ढंग से इजाफा होता देख जिला प्रशासन के निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने संपूर्ण बाजार क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ 24 घंटों के भीतर 3 दर्जन से भी अधिक रोगियों में कोरोना की पुष्टि होने पर राम श्याम काॅलोनी गली नंबर 1 व कवि नगर के कुछ हिस्सों को कंटेनमेंट जोन व बफर जोन घोषित कर दिया गया। इंसिडेंड कमांडर गौरव कुमार स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ज्ञातव्य है कि गत शुक्रवार की देर शाम एक बारात में शामिल 12 लोगों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के साथ ही 10 अन्य लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। रोगियों की तादाद में गुणात्मक इजाफा देख जिला प्रशासन के निर्देश पर आज प्रातः 10बजे से 12-13 जुलाई की मध्य रात्रि 12बजे तक 12बजे तक अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर संपूर्ण बाजार क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियों को बंद करने का एलान कर दिया गया। 2 दिन के लाॅक डाउन के निर्देश जारी करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राम श्याम काॅलोनी गली नंबर 1 मोहल्ला सिंघान व मोहल्ला कवि नगर के एक हिस्से को 10- 11 जुलाई की मध्यरात्रि से 24- 25 जुलाई की मध्य रात्रि रात्रि तक पूर्णता लाॅक डाउनडाउन करते हुए उपरोक्त दोनों इलाकों को कंटेनमेंट जोन व बफर जोन घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों ही इलाकों की बेरीकटिंग करते हुए सुरक्षा चाक-चैबंद की गई है। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले वाले सैकड़ों परिवारों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने साफ किया कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम वह भारतीय दंड संहिता एवं अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *