October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी को पुलिस ने किया बरामद,युवक भी गिरफ्तार

गदरपुर(उत्त्तरांचल दर्पण संवाददाता)। 10 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है और बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया । पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यत्तिफ़ की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को पास के ही ग्राम में रहने वाला युवक बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। नाबालिग बालिका के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी, जैसल पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। बीते मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका और आरोपी युवक को दबोचने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और नाबालिग बालिका को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के सम्मुख पेश किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *