October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हकीम से इलाज कराना पड़ा भारी : मोच ठीक कराने गया था पैर तुड़वाकर वापस लौटा

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पैर की मोच का ईलाज एक हकीम से कराना युवक को भारी पड़ गया। मोच निकालने वाले हकीम की लापरवाही से युवक का पैर फैक्चर हो गया। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में उपचार करना पड़ा। पीड़ित ने हकीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रम्पुरा निवासी मान सिंह के पुत्र मुनीष कुमार की घर में घूमते हुए पैर की नस चढ़ गयी। जिस पर परिजन मुनीष को खेड़ा निवासी मोच निकालने वाले एक हकीम के पास ले गये। आरोप है कि हकीम ने मुनीष के पैर का इलाज करते समय दो जगह रस्सी बांधी और जोर से झटका मारा इसके बाद एक लकडी का डंडा फसांसा और लकडी के बीच में दोनों तरफ से पैर को दबा दिया जिससे मुनीष पैर से चलने में भी असमर्थ हो गया और उसका दर्द पहले से भी अधिक बढ़ गया। इसके बाद परिजन मुनीष को निजी अस्पताल ले गये वहां एक्सरे कराने पर पता चला कि मुनीष के पैर की हड्डी टूट चुकी थी। आरोप है कि जब हकीम से इसकी शिकायत गयी तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने मामले की तहरीर रम्पुरा चौकी को सौंपकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *