Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में पांच महिलाओं समेत दस कोरोना पाॅजिटिव

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। नगर में आज पांच महिलाओं समेत कुल दस लोग कोरोना पाॅजिटिव आये हैं। नोडल स्वास्थ्यअधिकारी डाॅ अमरजीत साहनी ने बताया कि अल्लीखां कंटेनमेंट जोन की तीन महिलायें 41,43व 36 वर्ष की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है दिल्ली से 2जून को आये 28 वर्षीय युवक हेमपुर इस्माइल निवासी की तीन जून को सैंपल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है ।रामनगर रोड जिंदल कोठी के समीप एक व्यक्ति को सर्दी खांसी की शिकायत थी। उसका सैंपल लेकर भेजा गया था। आज उसक भी टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है।सीतापुर उत्तर प्रदेश से काम की तलाश में आये एक व्यक्ति जो कि घर में ही क्वारंटाइन था। उसका सैंपल भी पाॅजिटिव निकला है। महेशपुरा निवासी पति-पत्नी और उनके पुत्र तथा पुत्री चारों की सैंपल रिपोर्ट भी कोरोना पाॅजिटिव आयी है । इन सभी को उपचार के लिए कोविड-19 सेंटर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *