October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। दर्दनाक तरीके से घटित सड़क हादसे में देर रात कोचिंग के एकाउंट डिपार्टमेंट में कार्यरत युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव आज परिजनों के हवाले कर दिया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक की लहर है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर मृतक परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी जा सकी।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अमरिया  सितारगंज व हाल प्रकाश रेजिडेंसी काशीपुर निवासी दलजीत सिंह (27 वर्ष) पुत्र सतनाम सिंह यहां रामनगर रोड पर स्टेडियम के समीप स्थित आईएएम  वर्सेस नामक कोचिंग संस्थान के एकाउंट डिपार्टमेंट में पिछले कुछ समय से कार्यरत था। वह अपनी बहन के घर प्रकाश रेजिडेंसी में रहा करता था। बताया गया कि रविवार की रात लगभग 11बजे कोचिंग कर्मी बाइक पर सवार होकर वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान गंगे बाबा रोड पर श्मशान घाट के सामने अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से  लहूलुहान कर दिया। इस दौरान घायल कोचिंग कर्मी को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों के बीच  इकलौता भाई था। उसकी शादी नहीं हुई थी। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *