February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा में चोरी की बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोतवाली पुलिस ने 12 दिन पूर्व व्यापारी की दुकान के सामने से चोरी हुई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक गत 8 जून को खुराना पेस्टिसाइड दुकान के स्वामी हर्ष खुराना की दुकान के सामने खड़ी मोटर साइकिल पर अज्ञात चोर ने उस समय हाथ साफ कर दिया था , जब बाइक स्वामी हर्ष खुराना अपनी मोटर साइकिल को लाॅक लगाकर अपनी दुकान में काम कर रहे थे । बाइक स्वामी हर्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए बाइक की तलाश प्रारंभ कर दी थी । एसआई रमेश चंद बेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान किच्छा से चोरी हुई मोटर साइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम पता किच्छा के निकटवर्ती ग्राम छिनकी निवासी दानिश पुत्र इश्तियाक अहमद बताया । फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *