Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब के गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध

शराब के गोदाम में चोरों ने लगाई सेंध
रूद्रपुर। बगवाड़ा स्थित शराब के गोदाम से चोरों ने 23 पेटी शराब चोरी कर ली। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरीनगर कालोनी निवासी राम सिंह पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बगवाड़ा में उनका मां शीतला उद्योग प्राईवेट लिमिटेड का एफएल-2 शराब गोदाम हैं। गोदाम में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर अट्रेक्शन ब्राउण्ड की 18 पेटी, जैक एण्ड जिल ब्राण्ड की दो पेटी ओर नोटी बाॅय ब्राण्ड की तीन पेटी शराब चचोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की विवेचना एसआई विपिन जोशी को सौंपी गयी है।फौजी के बन्द घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
सितारगंज(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। फौजी के बंद घर में चोरों ने जमकर तांडव मचाया चोर तीन लाख रुपए की नगदी और 16 तोले सोने के जेवरात चुरा ले गए हैं। चोरी की वारदात के बाद काॅलोनी में दहशत फैली हुई है। देश के बाॅर्डर पर तैनात फौजी के घर हुई चोरी की वारदात से लोग भयभीत व आक्रोशित है। शनिवार को वार्ड 9 मीना बाजार निवासी फौजी हरजिंदर सिंह के बंद मकान के गेट का कुंडा तोड़कर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। फौजी की पत्नी बलविंदर कौर के अनुसार चोर सोने की 6 अंगूठी, 1 कड़ा, 6 गले की चैन, मांग टीका, गले का हार, लगभग 16 तोले सोना, 3 लाख कैश , दो पासपोर्ट लेकर फरार हो गए। पहले भी चोरों ने काॅलोनी में कई बार वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट, एसआई शंकर रावत, कांस्टेबल दीपक जोशी। हेड मोहर्रिर जितेंद्र कुमार ने मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *