Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तरांचल दर्पण ब्यूरो-
रूद्रपुर। घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना ट्रांजिट कैम्प की है। बताया जा रहा है कि आज प्रातः करीब 3 बजे के लगभग कुछ युवक एक युवक के घर में जा घुसे और उन्होंने युवक पर गोली चला दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम समीर बताया जा रहा है। युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *