Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई एवं व प्रदेश महामंत्री सुनील अरोरा की सहमति से जिलाध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने कुमाऊं प्रभारी अशोक छाबड़ा व सभी वरिष्ठ साथियों से विचार विमर्श के पश्चात अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार किया। नई कार्यकारिणी में जिला सरपरस्त के लिए त्रिलोक अरोरा, हंसराज अरोरा, राकेश गुम्बर, दिनेश सोनेजा, हरविंदर सिंह हरजी,रमेश ढींगरा, वीरेंद्र सिंह सामंती, वेद मुंजाल, प्रवेश साहनी,वीरेंद्रजीत सिंह आदि नामों की घोषणा की गयी है। जबकि जिला उपाध्यक्ष-सुभाष नारंग,अमन अरोरा ,गुरदीप गाबा,अमित अरोरा बाॅबी,विजय सलूजा ,ललित मिगलानी,नरेश छाबड़ा ,पंकज कालरा, राजा सुखीजा, तजेंद्र सिंह लाटू ,सोनू अनेजा को नामित किया गया है। जिला महामंत्री सुनील ग्रोवर मनोनीत हुए हैं। जबकि जिला कोषाध्यक्ष नीटू तनेजा, जिला संगठन मंत्री-मनीष छाबड़ा, जिला सह संगठन मंत्री पद पर गुरपाल सिंह रोजी की घोषणा की गयी है। जिला मंत्री पद के लिए संजीव भाटिया,राजू छाबड़ा ,हरीश तनेजा ,विशाल भुड्डी,बलजीत गाबा, किशन लाल नारंग,शैलेन्द्र चिलाना,अमन सिंह छीना,मनोज छाबडा,सचिन चड्डा आदि की घोषणा हुयी है। जिला सांस्कृतिक मंत्री-प्रदीप अरोरा,जिला मीडिया प्रभारी -जसपाल बत्रा और राजेश जग्गा को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने बताया कि कार्यकारिणी की अगली लिस्ट दो तीन दिन में जारी होगी जिसमें छूटे हुए नगरों व ब्लाकों को मिलाकर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा ।सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी को प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला व सुधांशु गाबा,प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र अरोरा,प्रदेश मंत्री सोनू चुघ ,जिलाध्यक्ष देव भूमि व्यापार मंडल गुरमीत सिंह ,महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मिड्डा,महामंत्री वीरेंद्र सुखीजा व कोषाध्यक्ष दीपक अरोरा ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *