Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किच्छा(उद संवाददाता)। ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार दंपति गम्भीर रुप से घायल हो गये। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः मूल रुप से गोदी खाता बिलासपुर निवासी मस्तान सिंह व उनकी पत्नी जगीर कौर बाईक पर सवार होकर नानकमत्ता गुरुद्वारे से आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, इधर राहगीरों द्वारा दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जगीर कौर को मृत घोषित कर दिया जबकि मस्तान की हालत को देखते हुए उसे वन चिकित्सालय हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *