August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर(उद संवाददाता)। रामनगर से हल्द्वानी जा रही बस छोई के पास स्कूल बस से टकरा गई। आमने-सामने की हुई इस भिड़ंत में पैसेंजर बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सयुंत्तफ चिकित्सालय में भर्ती कराया। हदसे में कई यात्रियों को गंभर चोटे आई हैं। प्रशासन और चिकित्सकों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें हायर सेंटर भी रेफर किया जाएगा। गुरुवार सुबह 9ः25 पर सुपरफास्ट पैसेंजर बस हल्द्वानी जा रही थी। इसमें करीब 35 लोग सवार थे। पैसेंजर बस की छोई में सामने से आ रही खाली गेबुवा स्थित हिलवुड स्कूल की बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। राहगीरों और पासपास के लोगों ने बस से घायलों को निकालकर सयुंत्तफ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना में स्कूल बस चालक पवन कुमार भी घायल हो गया। शुक्र रहा कि स्कूल बस में बच्चे नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में स्कूल बसचालक को भी चोटें आई हैं। स्कूल के प्रबंधक कृति वर्धन पाठक ने बताया कि बस फिटनेस के लिए रामनगर जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *