September 24, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए 306 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत भारत सरकार से स्वीकृत नौ कार्यों के लिए 288.41 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि 115.36 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन किया है। श्री बदरीनाथ धाम में रिवर Úंट विकास कार्य की पुनरीक्षित लागत के क्रम में भी मुख्यमंत्री ने वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से छह करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है। राज्य सेक्टर के तहत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा कार्यों, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जनपदों की छह योजनाओं के लिए 9.30 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया है। वहीं पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में कुणिया ग्राम सभा के तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 72.63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 99.39 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन किया गया है। इसके अलावा हल्द्वानी स्थित श्रम भवन परिसर में लिफ्रट संयोजन के निर्माण कार्य के लिए 30.30 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *