Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी स्मैक का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन स्मैक बेचने वालों को पुलिस पकड़ रही है लेकिन तस्करों के हौंसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने चोरगलिया रोड रेलवे स्टेशन के समीप कबाड़ी की दुकान के पास से तीन व्यक्तियों को 12.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बहेड़ी से एजाज नामक व्यक्ति से लेकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों में बेचते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त मो. रियासत (22) पुत्र मो. शराफत निवासी इंद्रानगर बड़ी मस्जिद के पास से 4.5 ग्राम,  इरफान (25) पुत्र रूस्तम मोहम्मद निवासी लाइन नंबर 17 प्राइमरी स्कूल के पीछे के पास से 4.2 ग्राम, नसीम (45) पुत्र मो. इस्लाम निवासी इंद्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास से 3.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्त लंबे समय से ट्रेन द्वारा बहेड़ी से स्मैक लेकर हल्द्वानी में टेंपो वालों व बनभूलपुरा क्षेत्र में बेचते आ रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, संजीव कुमार राठौर, एहसान अली, घनश्याम आर्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *