August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। आबकारी विभाग ने मोटाहल्दू में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यही नहीं आबकारी विभाग की छापे मारी में भारी मात्रा में गुलाब ब्रांड के पव्वे, अवैध शराब, रॉयल स्टैग सहित अन्य ब्रांडों के हेलो ग्राम और मशीनरी बरामद की है। आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम को पता चला कि मोटाहल्दू के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने एक मकान में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है। जिसके बाद संयुक्त रूप से इस छापेमारी ऑपरेशन को चलाया गया। लंबे समय से मोटाहल्दू में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री का खुलासा होते ही आसपास के लोग भी हैरान हैं कि आिखर इतना बड़ा अवैध काला कारोबार इस क्षेत्र में कैसे फल फूल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *