विकास योजनाओं के लिए 39.87 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 39.87 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन किया है। स्वीकृत धनराशि से पेयजल, सीवरेज, सड़क, पार्किंग, पर्यटन और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 60 के मधुवन एन्क्लेव में नलकूप एवं ऊर्ध्व जलाशय के निर्माण के लिए 4.98 करोड़ रुपये, हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत कुमाऊं परिक्षेत्र के लिए राज्य स्तरीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला के निर्माण के लिए 2.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन किया है। इसके अलावा देहरादून जनपद में 26 एमएलडी एसटीपी लक्कड़घाट ऋषिकेश जगजीतपुर एवं 0.0500 एमएलडी को ट्रीटमेंट लक्कड़घाट ऋषिकेश पर ग्रिड सोलर स्थापना के प्राक्कलन के लिए 4.30 करोड़ रुपये तथा टिहरी जनपद में 5.00 एमएलडी एसटीपी चोरपानी ऋषिकेश में ग्रिड सोलर स्थापना के लिए 2.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। चमोली जनपद के विकासखंड देवाल के वाण में हेलीपैड निर्माण के लिए अवशेष धनराशि के रूप में 1.88 करोड़ रुपये तथा पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में निसनी लिंक मोटर रोड के सुधार कार्य सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए 3.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में बूढ़ाखेत अमकड़िया मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए 1.67 करोड़ रुपये तथा टिहरी गढ़वाल के विकासखंड थौलधार में उप्पू से औलणी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 3.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। चमोली जनपद में नंदा राजजात के अंतर्गत विकासखंड देवाल के वाण पड़ाव हेलीपैड के समीप सरफेस पार्किंग एवं शौचालय निर्माण के लिए 1.36 करोड़ रुपये, मुंदोली के डनाला तोक में अस्थायी पार्किंग निर्माण के लिए 40.22 लाख रुपये तथा मुंदोली के सुराई तोक में अस्थायी पार्किंग निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में दन्या के पास सि(ेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मानसून अवधि में सड़कों के निर्माण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग को एक करोड़ रुपये तथा ग्राम्य विकास विभाग को 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुमोदन किया गया है। पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 74.44 लाख रुपये तथा हरिद्वार के बीएचईएल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के डामरीकरण एवं चौड़ीकरण के चार निर्माण कार्यों के लिए 3.41 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कनालीछीना की ग्राम पंचायत भौतली में आंतरिक सीसी मार्ग निर्माण के लिए 80 लाख रुपये तथा पर्यटन विभाग के अंतर्गत धारचूला में काली नदी के किनारे पैदल चलने वालों के लिए रिवरÚंट विकास कार्य के लिए 6 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के लिए 77.29 लाख रुपये की स्वीकृति का भी अनुमोदन किया गया है।
