Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर,(उद संवाददाता)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी पर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक डीजे चलाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार वार्ड 6 रम्पुरा निवासी 17वर्षीय गोपाल कश्यप पुत्र अनिल कश्यप डीजे चलाने का काम करता था। उसका एक भाई भी है। देर रात उसने घर के ऊपर कमरे में जाकर छत पर लगे लोहे के कुण्डे से चुन्नी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने जब देखा तो उनके होश फाख्ता हो गये। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्म हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि युवक का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *