Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शार्ट सर्किट से दुकान खाक,लाखों की क्षति

रूद्रपुर। मध्यरात्रि वीर हकीकतराय मार्केट में शार्ट सर्किट से टेलर की शाप में लगी आग से लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौैके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने इस घटना में करीब 35 लाख का नुकसान होना बताया है। गांधी कालोनी निवासी जावेद अख्तर पुत्र अब्दुल रहमान ने बताया कि उसकी वीर हकीकत राय मार्केट में यंगमैन टेलर नाम से दुकान है। ईद का त्यौहार होने के कारण उसने मध्यरात्रि करीब 2बजे दुकान बंद की थी। प्रातः करीब 6बजे उसे जानकारी मिली कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ तुरन्त दुकान पर पहुंचा। जब शटर उठा कर देखा तो भीतर आग भड़की थी और सारा सामान धूं-धूं कर जल रहा था। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जावेद ने बताया कि संभवतः शार्ट सर्किट से दुकान में आग भड़की है। इस दुर्घटना में दुकान में लाखों की कीमत का रखा सिला एवं बिना सिला कपड़ा, फर्नीचर एसी, टीवी, कई सिलाई मशीनें जलकर राख हो गयीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *