Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जहरीला पदार्थ खाने से एक की मौत

काशीपुर। पॉइजनिंग के शिकार युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्ट मार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक दर्शन विहार कॉलोनी ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने गत गत सायं संदिग्ध हालातों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत नाजुक होने पर उसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। मृतक के दो पुत्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *