Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस चैकी से चुराये सामान सहित तीन पकडे

रूद्रपुर। मोहल्ला पहाड़गंज स्थित अस्थायी पुलिस चैकी से सामान चुराने वाले तीन युवकों को पुलिस ने माल समेत गिरफ्रतार कर लिया। गौरतलब है कि विगत दिवस अज्ञात चोरों ने पहाड़गंज स्थित अस्थायी चैकी से सेट की बैटरी,स्टैंड वाला पंखा व अन्य सामान चोरी कर लिया था। रम्पुरा चैकी प्रभारीसतीश कापड़ी, कां. महेंद्र कुमार, भवान सिंह व शंकर टम्टा ने गश्त के दौरान किच्छा मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के समीप तीन युवकों को संदिग्ध रूप से घूमते देखा। पुलिसकर्मियों ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंनेे अपना नाम पता पहाड़गंज निवासी सद्दाम पुत्र साबिर, रम्पुरा निवासी अंशुल पुत्र भगवान सहाय व खेड़ा निवासी सगीर पुत्र अजीज अहमद बताया। पुलिस ने उनसे कड़ी पूछताछ की तो युवकों ने पुलिस चैकी से सामान चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने युवकों की निशानदेई पर छिपाया गया बैटरा, पंखा व अन्य सामान बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *