Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छठे चरण में 59 सीटों पर मतदान, पश्चिम बंगाल में चली गोलियां

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर आज मतदान हुआ। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। इनमें से आजमगढ़, सुलतानपुर, फूलपुर और इलाहाबाद पर देश की नजरें हैं। रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान करने पहुंची प्रियंका गांधी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि यह चुनाव काफी अहम है क्योंकि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार से परेशान है। देश की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक दिल्ली की 7 सीटों पर सिर्फ 8।66 फीसदी मतदाना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी औरंगजेब लेन में एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे।पूर्वी दिल्ली के आप कैंडिडेट आतिशी ने जंगीपुरा में कमला नेहरू सरकार सर्वोदय विद्यालय में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। बता दें कि इन लोकसभा चुनावों में आतिशी, बीजेपी के गौतम गंभीर और कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश के मछलीशहर संसदीय क्षेत्र मे भी कबूलपुर पोलिंग बूथ में सुबह से मतदान नही हो सका। सुबह 6 बजे से मुस्लिम महिलाएं वोटिंग के लिए आ गई थी। महिलाओं का आरोप है कि जानबूझकर कर प्रशासन उन्हें वोट देने से रोक रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के एक पोलिंग बूथ पर अपने हक का प्रयोग किया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पंडाव नगर स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हरियाणा के गुरुग्राम में अपने हक का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान करने के लिए विराट कोहली एक आम नागरिक की तरह लाइन में लगे और वोट डाला। ज्योतिराजे सिंधिया ने कहा यूपीए को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में यूपीए, बीजेपी को उखाड़कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा 10 साल तक हमारी सरकार थी और हमनें हर समाज को अवसर दिया गया था। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तरी पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि वह जीत को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट है। उन्होंने कहा कि जो मैंने दिल्ली में 15 साल मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है उसका फल जनता उन्हें इस बार के चुनाव में देगी। शीला ने कहा, मैंने जो काम किया है हमारे लिए प्लस पॉइंट है। इस बार का हवा का रुख कांग्रेस की तरफ से है और वे बीजेपी के प्रत्याशी मनोज तिवारी को चुनौती के तौर पर नहीं दिखती हैं। छठे चरण में एक बार फिर पश्चिम बंगाल में हिंसा देखने को मिली है। बंगाल के झारग्राम में भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता का शव मिला है। इसके साथ ही एक टीएमसी कार्यकर्ता का भी शव बरामद हुआ है। तो वहीं दो टीएमसी कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। पूर्वी दिल्ली के बीजेपी कैंडिडेट गौतम गंभीर ने ओल्ड राजेंद्र नगर में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ पोलिंग स्टेशन पर पहुंचे और लाइन में लगकर मतदान किया। बता दें कि गौतम गंभीर आप के आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ हैं।मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में अपने हक का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने लोगों से वोट डालने की अपील की। उत्तर प्रदेश में इन 14 लोकसभा सीटों पर मतदाता 177 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। भाजपा ने यहां से 14, कांग्रेस ने 11, सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत बसपा ने 11 और सपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। सपा अध्यक्ष अिखलेश यादव इस बार आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 2014 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जीत दर्ज की थी।सुल्तानपुर से इस बार केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार इस सीट से मेनका के पुत्र वरुण गांधी ने जीत दर्ज की थी। मां-बेटे ने इस बार सीटों की अदला-बदली कर ली है। मेनका के खिलाफ गठबंधन की ओर से चन्द्रभान सिंह यादव मैदान में हैं तो कांग्रेस ने संजय सिंह को यहां से चुनाव लड़ाकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया है।दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में जहां पूर्व मख्यंत्री शीला दीक्षित और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी किस्मत आजमा रहे हैं, तो वहीं गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से ताल ठोक रहे हैं। दिल्ली के चुनावी रण में कांग्रेस ने मुक्केबाज विजेंद्र सिंह को दक्षिणी दिल्ली को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि गायक हंसराज हंस उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से रण में उतरे हैं।बिहार में जिन आठ लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान हो रहा है, उनमें वाल्मीकिनगर, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, महाराजगंज और वैशाली शामिल हैं। पूर्वी चंपारण से जहां भाजपा के राधा मोहन सिंह चुनाव मैदान में हैं तो वहीं वैशाली से राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह ताल ठोक रहे हैं। इस तरह 543 सदस्यीय लोकसभा की 474 सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो जाएगा। बाकी सीटों के लिए अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। जिसके बाद 23 मई को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *