Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अलग अलग हादसों में कई घायल

काशीपुर। अलग अलग हादसों में कई लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बरखेड़ा निवासी 30वर्षीय मो- नदीम बाइक पर जा रहा था कि रास्ते में अन्य बाइक सवार कटइया निवासी 20वर्षीय रिजवान से उसकी भिड़ंत हो गयी जिसमें  बाइक सवार और दो अन्य घायल हो गये। वहीं गढ़ी इंद्रजीत निवासी 70वर्षीय लाभ सिंह बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं अन्य घटना में बलवीर सिंह भी घायल हो गया। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *