Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

काशीपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गत 11 अप्रैल कोे ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी ऋषि पाल 40 वर्ष पुत्र छोटेलाल साइकिल पर सवार होकर गेहूं पिसाने घर से चैराहे की ओर जा रहा था कि दूसरी ओर से आ रहे बाइक चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और घायल को एक निजी अस्पताल भर्ती कराया जहां आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *