Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मतदान करने पर पेट्रोल पंप पर मिलेगी विशेष छूट

रूद्रपुर। लोकतंत्र के पर्व आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए समाजसेवी एवं विजय फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प के स्वामी विजय भूषण गर्ग ने नई पहल की है। उन्होंने मतदान करके आने वाले मदाताओं को अपने पेट्रोल पम्प पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। विजय फिलिंग स्टेशन लालपुर के स्वामी विजय भूषण गर्ग ने कहा कि वोट करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। यदि मतदान के उपरान्त मतदाता अपनी उंगली पर लगी मतदान की स्याही दिखायेगा तोे उसे विजय फिलिंग स्टेशन, लालपुर में 50पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल पर छूट दी जायेगी। यह छूट केवल चुनाव वाले दिन प्रातः 8 से रात्रि 8बजे तक होगी। श्री गर्ग ने कहा कि वह चाहते है कि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करे ताकि सभी उम्मीदवार संसद में पहुंचे जो अधिक से अधिक मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *