Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसटी ने कार से पकड़ी एक लाख की नकदी

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में लागू की गयी आचार संहिता का पालन करते हुए आज गठित की गयी एसएसटी प्रथम ने आज काशीपुर मार्ग पर निरीक्षण के दौरान एक कार से 1लाख से अधिक की नकदी बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की। टीम प्रभारी अनिल तडागी एवं महिला उपनिरीक्षक नीमा बोरा के साथ कां. सुरेश गिरी व भजन सिंह काशीपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौश्रान तेल मिल के समीप रूद्रपुर की ओर से कार संख्या यूके-06एजे/7997 आती दिखायी दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर जब तलाशी ली तो कार से 107790 रूपए बरामद हुए। कार स्वामी ग्राम जाफरपुर दिनेशपुर निवासी संजीव ग्रोवर पुत्र रामलाल ग्रोवर से जब बरामद नकदी के बारे में जानकारी चाही गयी तो वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाये जिस पर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया तथा नकदी अधिकारियों के सुपुर्द कर दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *