Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरक्षा घेरे में निकला रावत का रोड शो

रूद्रपुर। नैनीताल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत का रोड शो आज गांधीपार्क से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। रोड शो के आगे दोनों ओर सुरक्षाबलों के जवान चल रहे थे। बीच में कई वाहनों पर सवार कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी सवार थे। जुलूस में हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस व पार्टी प्रत्याशी हरीश रावत के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी के समर्थन में नारेबाजी करते चल रहे थे साथ ही गली गली में शोर है, चैकीदार चोर है के नारे भी गूंज रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *