August 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा विधायकों से हरीश रावत ने मांगा चाय-ठंडा

रूद्रपुर। नामांकन एवं जुलूस के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन स्थल के बाहर भाजपा विधायक और कार्यकर्ता बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हंसी मजाक में भाजपा विधायकों से कहा कि कुछ चाय ठंडा पिला दो जिस पर हरीश रावत के राजनीति धुर विरोधी किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने भी उन्हें तपाक से जबाब देते हुए कहा कि युद्ध के मैदान में हम पानी ही पिला सकते हैं, चाय ठंडा नहीं। इस पर हरीश रावत भी कहां चूकने वाले थे, उन्होंने भी कहा कि पानी ही पिला दोे। हरीश रावत के इस वाक्य के बाद भाजपा विधायक की हंसी न रूकी और ठहाके लगा दियेे। बहरहाल नामांकन के दौरान भाजपा विधायक और हरीश रावत का एक खुशनुमा माहौल काफी चर्चा का विषय बना। इस दौरान भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेश परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद ठुकराल भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *