Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तमंचे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने तमंचे और कारतूस समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने गतरात्रि यूपी सीमा के समीप ग्राम रामनगर में संदिग्ध अवस्था में चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यूपी-21बीयू/5377 को रोका और दो लोगों को हिरासत में लिया तो उन्होंने अपना नाम पता चकरपुर नटका खेड़ा रोंडा मूढ़ापांडे मुरादाबाद निवासी रंजीत सिंह पुत्र स्व. करतार सिंह, ग्राम ढैयानगला पटवई रामपुर निवासी जसपाल सिंह पुत्र स्व. करतार सिंह बताया। रंजीत के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस और जसपाल के कब्जे से 12बोर का तमचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में एसओ ओमप्रकाश, एसआई प्रवीन कुमार, कां. विजय चंद, त्रिलोक सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *