August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ड्रग विभाग और पुलिस ने मारे छापे

हल्द्वानी। ड्रग विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बनभूलपुरा में नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक घर में भारी संख्या में नशीले पदार्थ पाये गये जिसको लेकर पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। विभाग की इस कार्रवाई से वहां हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार लम्बे अरसे से बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चलाये जा रहे हैं जहां भारी संख्या में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। इसकी जानकारी होने पर आज ड्रग व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जिसके चलते अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर स्वामी दुकानें बंद कर फरार हो गये। विभागीय टीम ने अन्य मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण किया जहां व्यापारियों ने विरोध जताया लेकिन कड़ी कार्रवाई के चलते वह कुछ नहीं कर पाये। विभागीय टीम ने एक घर में जब तलाशी ली तो वहां भारी संख्या में नशीले पदार्थ पाये गये। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *