October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

नानकमत्ता।  पुलिस ने गश्त के दौरान स्मैक तस्कर को 3.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल को भी सीज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट की  संयुक्त टीम ने  नानक सागर बैराज पर नशे के खिलाफ चैकिग अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस को मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया, पुलिस को देख बाइक चालक भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर धर दबोचा और थाने ले आई, तलाशी लेने पर युवक के पास 3.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पूछताछ में युवक में ग्राम पचपेड़ा भट्टा निवासी कर्म सिंह पुत्र लखबीर सिंह, निवासी पचपेड़ा भट्टा बताया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई एक मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस ने स्मैक तस्कर के कब्जे से और मोबाइल फोन व 2780 रुपए भी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया। इधर थाना 10 कमलेश भट्ट ने बताया कि ग्राम बिडोरा मझोला निवासी सुच्चा सिंह पुत्र चरण सिंह को अवैध कच्ची शराब के 58 पाउच के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल को भी सीज किया पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 60 बटा 70 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पकड़ने वाली टीम में थाना 10 कमलेश भट्ट एसआई जगत सिंह भंडारी, एसआई  अवनीश कुमार,एसआई ललित चैधरी, रोहित चैधरी, मोहित वर्मा, नवनीत कुमार, रविंद्र बर्मन, महिपाल सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *