October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिना मास्क के घूम रहे लोगों के काटे चालान

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरु कर दिया और चैंकिग के दौरान एक दर्जन से अधिक के चालान काट उनसे अर्थदंड बसूला। पुलिस की कार्रवाई से लोगो में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशन में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी। रविवार को पुलिस द्वारा चलाया गया चैंकिग अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक के बिना मास्क के घूमने वालों का चालान काट उनसे अर्थदंड बसूला गया। चालान की कार्रवाईके दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर दोवारा बिना मास्क के मिले तो बड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस द्वारा की जा रही बिना मास्क के घूम रहे लोगो के खिलाफ कार्रवाई से लोगो में हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सरकार ने बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिये है। सरकार की गाइड लाइन के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले 100रुपये का चालान है,दोवारा बिना मास्क के मिलने पर 200 का चालान है। तीसरी बार मिलने पर कड़ी कार्रवाई का आदेश है। उन्होंने लोगो से घर से निकलने से पहले मास्क पहने की अपील की है। उन्होंने लोगो से सरकार की गाइउ लाइन के प्रति जागरुकता अभियान चलाने को भी कहा। उधर सीपीयू प्रभारी अनीता गैरोला ने बताया कि सीपीयू बिना मास्क के मिलने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बिना मास्क के चालान काटने की बुक भी विभाग से पहंुच गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *