October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रद्धा के साथ मनाया कबीर दास जी का प्रकट उत्सव

श्रद्धा के साथ मनाया कबीर दास जी का प्रकट उत्सव
रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। महान संत कबीर दास जी का प्रकट उत्सव रम्पुरा स्थित सतगुरु कबीर मंदिर आश्रम सत्संग भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संत कबीर दास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर महान संत कबीर दास जी को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि हमारा देश संत मुनियों और ऋषि मुनियों का देश है हमें हमेशा इनके सानिध्य में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि संत मुनियों और ऋषि मुनियों ने देश को नई दिशा दी है जिस पर हम सभी को चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में नत्थू लाल कोली चंद्रपाल कोली, सियाराम, रतन दास, अमर दास, राम चरण दास, बाबू राम दास, राम सिंह, झम्मन लाल, ओम प्रकाश, राममिलन, राकेश कोली, गब्बर कोली सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *