October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रास्ते की मांग को धरने पर बैठे लोग

रास्ते की मांग को धरने पर बैठे लोग
रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। रोडवेज डिपो के चार दीवारी व समतलीकरण के कार्य का शिलान्यास करने के दौरान इस क्षेत्र में रहने वाले दर्जनो लोगों ने रास्ते की मांग को लेकर धरना देते हुए कड़ा रोष व्यक्त किया। रविवार को रोडवेज डिपो में एक तरफ विधायक दीवान सिंह बिष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शिलान्यास कर रहे थे तो वही दूसरी तरफ इस क्षेत्र मे रहने वाले दर्जनांे लोगांे ने धरना देते हुए ईलाके के लोगो को रास्ता देने की मांग की। धरने पर बैठे लोगो का कहना था कि उक्त निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व विधायक व डिपो के अधिकारियो द्वारा उनसे कोई राय नही ली गई। उनका कहना था कि रोडवेज डिपो से इस क्षेत्र में रहने वाले लोगो का आवागमन रहता है तथा इस क्षेत्र मे करीब दस हजार लोगो की आबादी है तथा रास्ता बन्द होने के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पडेगा। उनका कहना था कि डिपो द्वारा उन्हे 6 फीट का रास्ता दिया जा रहा है जो कि कम है। उन्होने 12 फीट रास्ता उपलब्ध कराने की मांग की वहीं धरना स्थल पर पहुॅचे विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद सूची बंसल, भूवन शर्मा, मुजाहिद, अजमल, शिलपंेन्द्र बंसल, ओम प्रकाश रौत, मौहम्मद असलम, पुष्कर सिंह नेगी, कुलदीप शर्मा, पारेश्वरी देवी, रहीसी बेगम, नफीसा बेगम, संदीप कौर, तुलसी देवी, दिव्या देवी, तारी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *