October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खेत पर पानी लगा रहे किसान पर झोंका फायर, बाल बाल बचा

नानकमत्ता। खेत पर पानी लगा रहे किसान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए बोलेरो कार में तोड़ फोड़ की और फायरिंग कर दी। जिससें किसान बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम मिलक नजीर वार्ड 1 का निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ कालू पुत्र जीत सिंह शुक्रवार की रात्रि ग्राम हरैया में खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान कार पर सवार चार लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने घर से बंदूक ले आया और उसने बोलेरो यूके 06एस 5603 को बट मारकर पीछे का शीशा तोड़ दिया और सीधे बंदूक तान दी और फायरिंग करने लगा तो आरोपी के पिता ने नाली ऊपर कर दी और हवाई फायरिंग हो गई। जिसे कुलविंदर सिंह बाल-बाल बच गया। फायरिंग होते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित अपने परिजनों के साथ थाना परिसर में पहुंचकर चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *