October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने दो न्यायालयों के ताले तोड़कर पुलिस को दी चुनौती

हल्द्वानी । भोटिया पड़ाव चैकी स्थित जजी कोर्ट में चोरों ने एसीजीएम कोर्ट और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सेकेंड कोर्ट के ताले तोड़ दिए। सूचना पर एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीओ भूपेंद्र धौनी, कोतवाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस के डाग स्क्वायड ने भी मौके की जांच की। प्रथम दृष्टया जांच में कोई दस्तावेज गायब नहीं मिले हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में चोरों ने दो न्यायालयों के ताले तोड़कर पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस ने एसीजीएम कोर्ट के ताले खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो दस्तावेजों से भरे सभी अलमारियां खुली हुई थीं इसके बाद दूसरे तल में गये तो देखा कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सेकेंड कोर्ट के दरवाजे का कुंडा टूटा था। अंदर देखा तो यहां भी सभी अलमारियां खुली थीं। इसके बाद कोर्ट के स्टाफ ने दस्तावेजों का मिलान किया केाई दस्तावेज गायब नहीं मिला। इसके बाद दोपहर में डिप्टी नाजिर दीवानी न्यायालय पूरन जोशी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि मुख्य गेट का ताला खुला है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि डिप्टी नाजिर दीवानी कोर्ट पूरनजोशी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम को जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *