October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डिस्क के कनेक्शन को उखाड़ फेंक जिओ कंपनी का किया बहिष्कार

रूद्रपुर । युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस के जिला महासचिव सुशील गाबा ने आज अपने निवास से जिओ डिस्क के कनेक्शन को उखाड़ फेंककर अडानी अंबानी की कंपनियों के प्रोडक्टों के बहिष्कार का आ“वान किया है। कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र सरकार अपने कारपोरेट साथियों की मदद वाली नीतियां व कानून बना रही है। तमाम सरकारी उपक्रमों को अदानी अंबानी के हाथ बेचने की साजिश की जा रही है। रेलवे के निजी करण से लेकर अब पूरे कृषि व्यवसाय को अदानी अंबानी के हाथों में लाने का षडड्ढंत्र रचा जा रहा है । केंद्र सरकार अपने इन कारपोरेट साथियों के हितों के लिए तीन काले कृषि कानून लाना चाहती है, जिसके विरोध में आज पूरा देश का किसान व मजदूर सड़कों पर उतरा हुआ है। समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि आज केंद्र सरकार के विरोध के साथ-साथ अदानी अंबानी के प्रोडक्ट का बहिष्कार करना भी बहुत जरूरी है। जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरोध के साथ-साथ ब्रिटेन से आने वाले सामान का बहिष्कार किया था, उसी प्रकार हमें भी किसान विरोधी केंद्र सरकार के साथ-साथ अदानी अंबानी के समस्त प्रोडक्टों का भी बहिष्कार करना होगा। इसी क्रम के अंतर्गत आज हमने अपने निवास से यह बहिष्कार आंदोलन प्रारंभ करते हुए जिओ डिश का कनेक्शन उखाड़ फेंका है। श्री गाबा ने देश के समस्त किसान और किसान समर्थक जनता से अपील की कि वह अपने घरों से जिओ डिश, जिओ मोबाइल सहित अदानी अंबानी के तमाम उत्पादों का बहिष्कार कर इन दोनों कंपनियों को सबक सिखाएं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *