October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड पहुंचे आमिर खान,फैन्स ने खिंचवाई फोटो

देहरादून। बॉलीवुड का उत्तराखंड से खास लगाव है। अब तक कई फिल्मों की शुटिंग देवभूमि में हो चुकी है। वहीं एक और बाॅलीवुड अभिनेता ने देहरादून का रुख किया। राजा हिंदुस्तानी के नाम से मशहूर आमिर खान अपने निजी दौरे पर शनिवार को देहरादून के जाखन पहुंचे। खबर है कि आमिर अभी दो दिन और दून में ही रहेंगे। अभी इसकी जानकारी नहीं है कि वो उत्तराखंड में कहीं और का दौरा करेंगे या नहीं। वर्तमान में वह अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए शूट कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आमिर खान की रिश्तेदारी में किसी का निधन हुआ है, जिसमें शामिल होने के लिए वह दून आए हैं। आमिर खान को देखते ही उनके फैंस की भीड़ वहां जमा हो गई। आमिर खान ने देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट खेला।फैन्स ने आमिर खान के साथ फोटो भी खिंचवाई। आमिर खान के साथ मात्र उनकी निजी सिक्योरिटी ही आई है। उनके इस दौरे की जानकारी उनके परिवार के अलावा दूसरे किसी को भी नहीं थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *