October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..वन दारोगा का पेड़ से लटका शव मिलेन से सनसनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में वन दारोगा का पेड़ से लटका शव मिलेन से हड़कंप मच गया। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज मैं तैनात वन कर्मी की जंगल में गुज्जर खत्ते के पास पेड़ में लटका हुआ शव बरामद किया गया। वन कर्मी शनिवार 11 बजे जंगल में गए थे तब से वह आप वापस नहीं लौटे। मामला नैनीताली के लालकुआं के तराई पूर्वी वन प्रभाग के गोला रेंज का है जहां वन दरोगा का शव पेड़ से लटका मिला। इस खबर से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस पहुंची और जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरु की। मिली जानकारी के अनुसार वन दरोगा किशोर धपोला(45) शनिवार सुबह ड्यूटी के लिए गश्त में निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। जानकारी मिली है कि वन दारोगा किशोर धपोला जयपुरबीसा मोटाहल्दु का रहने वाला था। गश्त के लिए निकले दारोगा जब काफी देर तक वापस नहीं लोटे तो उनकी तलाश शुरु की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं आज रविवार को रोखड़ गुज्जर खता के पास वनदरोगा का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला जिससे वन विभाग सकते में आ गया। साथ ही पुलिस हैरान रह गई। टीम ने शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *