October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुत्तों के आतंक से मेट्रोपोलिसवासियों में आक्रोश,बच्चे को किया घायल

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। शहर की पाॅश मेट्रोपोलिस काॅलोनी में कुत्तों के आतंक से निवासी परेशान और आक्रोशित हैं। वे एक लंबे समय से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग मेट्रोपोलिस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ;एमआरडब्ल्यूएद्ध तथा फेसिलिटी प्रबंधन से करते रहे हैं, लेकिन समस्या कम होने के बजाए और बढ गई। हाल ही में बीते 10 दिसंबर की शाम को एक पालतू कुत्ते द्वारा एक बच्चे पर हमला कर घायल कर देने से निवासियों में और अधिक रोष व्याप्त हो गया। बच्चे के पिता चंद्र प्रकाश ने इस घटना की शिकायत पुलिस विभाग से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में चंद्र प्रकाश ने कहा है कि 10 दिसंबर की शाम को उनका बेटा सात्विक सड़क पर जा रहा था। वहीं एक व्यत्तिफ अपना कुत्ता टहल रहा था। कुत्ता बेकाबू हो गया और उसने सात्विक पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने सात्विक को काट कर घायल कर दिया। चंद्र प्रकाश ने इस मामले में एमआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष, फेसिलिटी मैनेजर तथा अज्ञात कुत्ता पालक के विरु( प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने तथा पुत्र को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। इधर इस प्रकरण पर काॅलोनवासियों ने बैठक में रोष व्यत्तफ करते हुए समस्या के समाधान की मांग उठाई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *