October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अधिवक्ताओं ने किसानों के समर्थन में तहसील में दिया धरना

किच्छा(दर्पण संवाददाता)। राष्ट्र व्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में आज अधिवक्ताओं के अलावा, दस्तावेज लेखकर, अराजयनवीस एवं स्टाम्प विक्रेताओं ने तहसील परिसर में धरना देकर कृषि बिलों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार भ्रांतियां फैलाकर किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि नये कृषि कानून किसानों के साथ धोखा है इससे किसानों का भविष्य संकट में है। वक्ताओं ने कृषि विधेयकों को काला कानून बताते हुए इन्हें वापस लेने की मांग की। किसानों के समर्थन में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। धरने में आर एस कुशवाहा,जीवन जोशी,शकील अहमद,अरविंद शर्मा, सुऽवीर सिंह,परगट सिंह,श्याम सुन्दर तिवारी,रुऽसाना मलिक,संदीप कुमार,एक के श्रीवास्तव,धर्मेद्र,नवीन जोशी,नमित जोशी,सुभाष गुप्ता,सैफ, राजा आदि मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *