October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिडकुल की फैक्ट्री में आपरेटर की अंगुली कटी

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कम्पनी में काम करने वाले आपरेटर की अंगुली मशीन में आने से कट गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मूलरूप से यूपी के जिला गाजीपुर व हाल ट्रांजिट कैम्पनिवासी विनोद कुमार पुत्र लोरिक राम सिडकुल की औरंगाबाद इलेक्ट्रिक्स कम्पनी में आपरेटर था। बीते शनिवार की रात वह नाइट डड्ढूटी के लिए गया था। रविवार की सुबह तड़के वह मशीन पर काम कर रहा था। इसी बीच मशीन की चपेट में आने से उसकी दो अंगुली कट गई। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए कर्मचारी जिला अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल की ओर से मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उधर, सिडकुल चैकी प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *